फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: कार में आए व्यक्ति ने घर का ताला तोड़ने का किया प्रयास, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

बीती रात नीलनगर में टैंकी ग्राऊंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक घर का ताला तोडऩे की घटना से मोहल्ले में दहश्त फैल गई। वायरल हुई वीडियो अनुसार आरोपी युवक कार में आया और राजन गाँधी के घर का ताला तोड़ चला गया। गनीमत रही कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। गनीमत यह रही कि चोरी की एक बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजन गाँधी ने बताया कि वह रविवार रात को अपनी बेटी का जन्म दिन मनाने के लिए बार गए थे। इस दौरान रात करीबन 9.17 मिनट पर एक युवक कार में आता है और देखकर चला जाता है। लेकिन कुछ ही मिनटों में वह हाथ में कुछ रॉड नुमा वस्तु लेकर आता है और ताला तोडक़र चला गया। राजन गाँघी ने बताया कि रात को ही करीबन 9.45 बजे जब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब वह दरवाजा खोलकर अन्दर गया तो सब कुछ ठीक पाया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की जाँच की। राजन गाँधी ने बताया कि पड़ौसियों से बात करने पर पता चला कि पहली बार आरोपी ने पड़ौसी को पूछा कि कहंा गए हैं। तो पड़ौसियों ने बताया कि कहीं गए हैं। इसके बाद वह युवक पुन: हाथ में एक रॉड नुमा वस्तु लेकर आया और ताला तोडऱ फिर चला गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी ताला तोडऩे के बाद सम्भत: अपने साथियों को लेने के लिए चला गया होगा। लेकिन शोर मचने और पुलिस के आने के कारण वह दोबारा नहंी आ पाया। चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजन गाँधी की शिकायत पर आरेापी और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें