करनाल। कर्ण स्टेडियम में करीब दो करोड़ रुपये से बनी क्लाइंबिंग वॉल पिछले एक साल से उद्घाटन का इंतजार कर रही है। स्मार्ट सिटी का ये प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है लेकिन अब तक इसे न तो जिला खेल विभाग को सौंपा गया है और न ही इसका उद्घाटन किया गया है। जिसकी वजह से आज भी ये वॉल ढकी हुई है। खिलाड़ी दूर से ही इसे निहार कर लौट रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की 2023 में घोषणा हुई। 2024 में इसका निर्माण शुरू हुआ, 2025 में ये बनकर तैयार हुई लेकिन आज तक ये किसी खिलाड़ी के अभ्यास के लिए खोली नहीं गई है।