फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने बताया कि राज्य का बजट सत्र 20 फरवरी से आरंभ हो रहा है, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही शुरू होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि विधानसभा सचिवालय सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद उन्होंने सचिवालय अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने, कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कल्याण ने उम्मीद जताई कि यह बजट सत्र बेहद सार्थक साबित होगा। सभी माननीय सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में विधायक गंभीर चर्चा करते हैं और मूल्यवान सुझाव पेश करते हैं। इन सुझावों से न केवल जनता की समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि प्रदेश के विकास का स्पष्ट रोडमैप भी तैयार होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें