मंगलवार को करनाल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान की अध्यक्षता में किसानों की पंचायत में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती तबियत पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार की बातचीत न करने की नीति की आलोचना की। उन्होंने 4 जनवरी को टोहाना में किसान महापंचायत और 9 जनवरी को मोगा में हरियाणा-पंजाब के किसानों की संयुक्त बैठक को लेकर कार्ययोजना को साझा किया। अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पूरी किसान कौम के हितों के लिए आमरण अनशन पर है। सरकार का बात तक न करना चिंता की बात है। आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया और सरकार के खिलाफ एक प्रस्ताव भी पास किया गया और मांग की गई कि सरकार किसानों से बात करे, क्योंकि बातचीत से ही रास्ता निकलेगा, समाधान निकलेगा।