करनाल पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि एक तरफ अमेरिका इजरायल जहां पर बम बरसा रहा है। उसके जवाब में ईरान मिसाइल और बम फोड़ रहा है। इससे मिडल ईस्ट से लेकर पूरी दुनिया में एक तरह से तीसरे विश्व युद्ध का प्रारंभ हो चुका है। स्वामी रामदेव ने कहा एक तरफ गैस के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम लगभग देश में सुनाई दे रहा है। पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोग आकांक्षित है। उन्होंने कहा एक करोड़ के लगभग हमारे ही देश के लोग जो खाड़ी देश मिडिल ईस्ट में रहते हैं उनके भी जीवन का संकट है। जल्द से जल्द यह युद्ध खत्म हो इसके लिए सारे देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को एक पहल करनी पड़ेगी।