फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरनजीत कौर का आज गुरुद्वारा मंजी साहिब में सिख संगत की ओर से किया गया सम्मान

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के लिए करनाल जिले से नामांकित हुई सिमरनजीत कौर का आज गुरुद्वारा मंजी साहिब में सिख संगत की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुरु चरणों में अरदास कर सतगुरु गुरु ग्रंथ साहिब का धन्यवाद भी किया गया। करनाल की विभिन्न सिख संस्थाओं और संगत ने सिरोपे पहनाकर सम्मान किया और उनके सदस्य बनने पर खुशी का प्रगटावा किया। संगत ने उम्मीद जाहिर की कि जिस प्रकार पूर्व सदस्य व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व संयुक्त सचिव गुलाब सिंह ने समर्पण भावना से गुरु घर की सेवा की है उसी प्रकार उनकी धर्मपत्नी सिमरनजीत कौर भी हरियाणा के गुरुधामों के अच्छे प्रबंध के लिए सेवा भाव से कार्य करेगी। नव नामांकित सदस्य सिमरनजीत कौर ने कहा कि यह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की किरपा है जो उन्हें यह सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सभी गुरुद्वारा कमेटियों व सिख संस्थाओं को साथ लेकर सिखी के प्रचार प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए जाएँगे। मौके पर मौजूद गुलाब सिंह मूनक ने भी विश्वास दिलाया कि उनका पूरा परिवार गुरु घर के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है व सेवा भावना से कार्य करता रहेगा। सिमरनजीत कौर को आज गुरुद्वारा मंजी साहिब की और से रतन सिंह, गुरु नानक सेवक जत्थे की और से अमृतपाल सिंह मिड्डा, अमनदीप सिंह मिड्डा, इस्त्री सत्संग सभा की और से बीबी चरणजीत कौर, सुरिंदर कौर, दशमेश अखाड़ा की और से गुरतेज सिंह खालसा, इंटरनेशनल सिख फोरम की और से प्रीतपाल सिंह पन्नू, गुरुद्वारा तपा साहिब की और से मुख्तियार सिंह, दिलबाग सिंह, जतिंदर सिंह गोराया, जरनैल सिंह, सुरजीत सिंह व भजन सिंह सहित पर बड़ी संख्या में संगत ने सम्मान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें