फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में श्रीराम कथा का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 06:58 PM IST

श्री सनातन धर्म मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कनिष्का भारती ने कहा कि अयोध्या के कोप भवन में कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे। जिस पर राजा दशरथ ने कहा कि रघुकुल रीति सदा चल आई, प्राण जाई पर वचन न जाई। यह सुनते ही कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वचनों में से पहला वचन अपने पुत्र भरत को अयोध्या की राजगद्दी तथा दूसरा भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी के यह कटु वचन सुनते ही महाराजा दशरथ दुखी हो गए। जब भगवान श्रीराम को इस बात का पता चला, तो वे पिता के वचन को निभाने के लिए वन जाने के लिए तैयार हो गए। भगवान श्रीराम के वन जाने की बात सुनते ही माता सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने को तैयार हो गए। राम जी के मना करने के बाद लक्ष्मण नहीं मानें

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें