करनाल में भगवान परशुराम चौक पर जहां पर भारी ट्रैफिक रहता है और गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां पर एक कर्मचारी जो कि ट्रैफिक पुलिस के हैं वो दिन-रात लगे रहते हैं, अपनी ड्यूटी से ज्यादा घंटों तक काम करते हैं, दिन हो या रात, धूप हो या बरसात, सर्दी हो या गर्मी वह बस अपनी टीम के साथ लगे रहते हैं। आज जब बाबू राम ड्यूटी दे रहे थे तो अचानक भगवान परशुराम चौक पर विधायक जगमोहन आनन्द की गाड़ी रुकती है और उसके बाद विधायक उतरते हैं और बाबू राम के काम की तारीफ करते हैं। उन्हें बुके देते हैं, वर्दी देते हैं, वर्दी की सिलाई के पैसे देते हैं और मिठाई का डिब्बा देते हैं और कहते हैं लगे रहो , मेहनत करते हो।