फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक, 3 नए आपराधिक कानून और नशामुक्त प्रदेश पर जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में प्रदेश में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 28 फरवरी 2025 तक इन तीनों नए आपराधिक कानूनों को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कानूनों के क्रियान्वयन के लिए सिस्टम में आधारभूत परिवर्तन आवश्यक होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में लगभग 445 कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे कैदियों की पेशी जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा सकेगी। इसके अलावा, ई-समन और ई-चालान की व्यवस्था को भी तेजी से अपनाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें