फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

नवीन दलाल Updated Sun, 29 Jun 2025 11:00 AM IST

करनाल में शनिवार को तपती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग अपने चेहरों को कपड़े से ढककर चलते नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को बारिश की संभावना जताई थी, और आज सुबह करनाल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने गर्मी से त्रस्त लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश शुरू होने के साथ ही शहर का मौसम सुहावना हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी और उमस के बाद बारिश ने ठंडक प्रदान की, जिससे जनजीवन में राहत महसूस की गई। कुछ लोग बारिश में अपने सिर को कपड़े से ढककर अपने काम पर जाते दिखे, जबकि कई लोग छाता लेकर अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले। सड़कों पर बारिश का पानी हल्का जमा हुआ, लेकिन यह लोगों की खुशी को कम नहीं कर सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें