फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में उपचुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को दी गई ब्रीफिंग

जिले में पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रविवार को होने वाले मतदान से पहले शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग की। इस दौरान डीएसपी इंद्री सतीश ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस विभाग की ओर से 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में तैनात किया गया है। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएसपी इंद्री सतीश ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, दबाव या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों को मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार रखने, महिलाओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सहायता करने तथा संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। जिले के कुंजपुरा, सरवन माजरा और रिसालवा गांव में सरपंच एवं जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें