फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन, जिमनास्टिक में 8 बच्चों ने मारी बाजी

नवीन दलाल Updated Sat, 05 Jul 2025 12:17 PM IST

कर्ण स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए दूसरे दिन भी ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। शनिवार को वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, जिमनास्टिक और बॉक्सिंग के ट्रायल आयोजित किए गए। जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर 13 स्थित बलदेव स्कूल में जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी में हुआ, जिसमें 22 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस ट्रायल में कर्ण स्टेडियम, कुंजपुरा और जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी के बच्चों ने भाग लिया। जिमनास्टिक वर्ल्ड अकादमी से 8 बच्चों का चयन हुआ, जिसमें 5 लड़कियों में लक्षिका, चाहत, कशिश, पार्वती और अंशिका, तथा 3 लड़के अरुण, प्रेम कुमार और रंजन शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें