फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: गैस सिलिंडर की चार गाड़ी आने से लोगों को मिली राहत, पर्ची कटवाने के लिए हुई मारामारी

पिछले तीन दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह से लेकर शाम तक धूप में खड़े रहने के बावजूद कई बार खाली हाथ लौट रहे हैं। शनिवार सुबह जब गैस एजेंसी के गोदाम में गैस सिलिंडरों से भरी चार गाड़ियां पहुंचीं, तो कुछ उपभोक्ताओं को राहत मिली। हालांकि सिलेंडर लेने के लिए पर्ची कटवाने के दौरान महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस भीड़ के कारण बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की कमी और अव्यवस्था के चलते उन्हें कई दिनों से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें