घरौंडा नई अनाज मंडी में तीन दिन मार्किट कमेटी ने नई अनाज मंडी को बंद रखा था और कोई भी गेट पास नहीं काटा। सोमवार को मंडी खुली है। जिसके बाद सर्विस लेन, रेलवे रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर के लगे जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने में परेशानी हुई। वहीं, स्कूली बच्चों की भी स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।