अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसडी आदर्श स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में डीएसपी संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा कि हमेशा दो पहिया वाहन चलाते हुए हैलमेंट जरूर पहनें और अगर आप परिजनों के साथ कार में सफर कर रहे हैं तो उन्हें सीट बैल्ट लगाने के लिए बोले। साइबर क्राइम से आए सब इंस्पेंटर अजय ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपने परिवार के किसी भी सदस्य की फोटो न लगाएं और ना ही बिना जान पहचान के लोगों को जोड़ें। इससे साइबर क्राइम होने का ज्यादा खतरा रहता है।