जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को मिलखा सिंह स्टेडियम में किया गया। इसमें कैथल व करनाल से कुल 150 खिलाड़ियों ने अलग- अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमें महिलाओं के 30 किलो भार वर्ग में पाड़ला की काव्या प्रथम व पाड़ला रसमीत द्वितीय रही। वहीं पुरुष की 30 किलो भार वर्ग में कैथल के केशव व क्योड़क के संगम रहे। जेएसडब्ल्यू सीमेंट की ओर से पूरे प्रदेश में कुश्ती महाकुंभ चलाया जा रहा है। जिसमें हर जिले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो जिले के पहलवानों ने हिस्सा लिया था और सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता को मैट पर न करवा कर पारंपारीक तरीके से मिठी पर करवाया गया है। उन्होने बताया कि जिले से करीब 80 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।