न्यू रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब से पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजी सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश और अरदास कर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन बाबा सुखा सिंह कार सेवा वाले की देख रेख में किया गया। नगर कीर्तन आरंभ करने से पहले बाबा सुखा सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास की और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ओर से जत्थेदार दविंदर सिंह काला और अध्यक्ष गुरनाम सिंह रामगढ़िया ने पंज प्यारों को सिरोपा भेंट किया।