फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: विधायक जगमोहन आनंद ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

करनाल के विधायक जगमोहन आनंद का चाय पर चर्चा कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस रविवार को नेहरू प्लेस में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने वहां पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनी और सुबह-सुबह अधिकारियों पर फोन करके उन्हें जनता से जुड़े कामों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के कार्यों को लेकर कतई लापरवाही न बरतें, प्राथमिकता के आधार पर काम हों। सीवरेज की समस्या के समाधान का दिया आश्वासन इसके उपरांत पेशन को लेकर कुछ लोगों ने अपनी शिकायत विधायक जगमोहन आनंद के समक्ष रखी। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ कॉलोनिवासियों ने सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए उन्हें बताया। उन्होंने लिखित शिकायत उन्हें देने और इस समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ पीपीपी आईडी को लेकर भी कुछ शिकायतें आई। इन शिकायतों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें