फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जा रहा था दंपति, कार में लगी आग

जीटी रोड स्थित निर्मल कुटिया फ्लाईओवर पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दंपति पानीपत के चुलकाना धाम में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस का दी गई और दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाया गया। जिसने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। जिसका ब्लास्ट होने का डर बना रहा। कुरुक्षेत्र निवासी गौरव ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ नव वर्ष को लेकर पानीपत के चुलकाना धाम में बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। जब वह करनाल में सेक्टर सात निर्मल कुटिया चौक के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसकी वैगनआर कार में चिंगारी निकलने लगी। उसे तुरंत कार को सड़क किनारे लगाया और वह कार से उतर गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन कार पूरी तरह जल गई। अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही कार में आग लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें