करनाल के घरौंडा के गांव कैमला और गढ़ी मुल्लतान रोड़ पर शनिवार अल सुबह 3 बजे सीआईए 2 कुरुक्षेत्र की टीम की बाइक सवार तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दो गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर गोली चला दी। जिसमें दो बदमाशों की टांग पर गोली लगी और वह बाइक से नीचे गिर गए। इससे तीसरा बदमाश भी चोटिल हो गया। तीनों बदमाशों को घायल अवस्था में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर घरौंडा थाना पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाशों से दो पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये तीनों शूटर वारदात को अंजाम देने के लिए घरौंडा क्षेत्र में घूम रहे हैं।