फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: शहर में निकाली गई कलश एवं निशान यात्रा, भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु

शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 03:31 PM IST

गोकर्ण गो सेवा संस्था के स्थापना दिवस पर शहर में निकाली गई कलश एवं निशान यात्रा में भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु। महिलाएं जहां सिर पर कलश उठाकर चल रही थीं, वहीं श्याम प्रेमी ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए साथ साथ चले रहे थे। एक ध्वज संस्था के आजीवन प्रधान बलकारी ‘श्री हनुमान जी’ को समर्पित रहा, जिसे व्रत वाले सेवादार लेकर चल रहे थे। यात्रा में रथ में सवार कथा वाचक राधा श्री शामिल रही। निशान यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर, बासों गेट, चौड़ा बाजार, सराफा बाजार, कर्ण गेट से, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए कीर्तन स्थल डिवाइन बैंक्वेट हॉल में विश्राम लिया। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमित गुप्ता, शिवम कौशिक, अक्षय गोकर्ण, ध्रव गोकर्ण, आनंद गुप्ता, विनय सिंगला, प्रिंस बंसल, बोबी सिंगला, रोहित, रिषभ, जितेंद्र सिंगला, नीरज सिंगला, आशीष जैन, अभिषेक गोकर्ण, रोहित गोकर्ण, महेश गोकर्ण, जितेंद्र सिंगला, सागर, कृष्ण, श्याम अग्रवाल (प्रयास कीर्तन), आशीष गुप्ता, मोहित गोयल, जिनेश जैन, अमन, प्रिंस बंसल, स्वर्णिम, अनुभव गोयल व प्रवीण गोयल सहित गौकर्ण गऊ सेवा संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें