फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर शहर में निकली गुरु ग्रन्थ साहिब की पालकी

अमृतसर के वानी धन धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुनानक सेवा जत्था मंजी साहिब गुरुद्वारा द्वारा बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में नगर कीर्तन का आयोजन क्या किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा कारसेवा तथा गुरुद्वारा मंजी साहिब से शुरु हुआ। पहले गुरु ग्रन्थ साहिब की अरदास की गई। यहां पर भाजपा के विधायक जगमोहन आनंद, एचएसजीपीसी के पूर्व सदस्य गुलाब सिंह, गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिह हरियाणा चेंबर आफ कामर्स के सचिव हरमीत सिंह हेप्पी ने गुरु की पलकी के आगे मत्था टेका। अतिथियों का सिरौपा पहनाकर स्वागत एचएसजीपीसी के पूर्व सदस्य तथा गुरुनानक सेवा जत्था मंजी साहिब गुरुद्वारा के प्रधान रतन सिंह, सरपरस्त राजेंद्र मिड्ढा,प्रीत पाल सिंह रहेजा, सतिंदर सिंह, अमन मिड्ढा, अमृत पाल सिंह ने किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही से शुरू होकर कर्ण गेट, कमेटी चौक, सब्जी मंडी चौक कुंजपुरा रोड , अस्पताल चौक, निर्मल कुटिया कालड़ा मार्कीट से होते हुए अर्वन एस्टेट से होते हुए वापस डेरा कार सेवा पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें