हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर अब साफ दिखने लगा है। सर्दी बढ़ते ही सुबह-सवेरे घना कोहरा छा रहा है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर करनाल के निसिंग क्षेत्र में धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है।