फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में श्रावण मास में मीट-मांस की दुकानें बंद करने की मांग, हिंदू संगठनों ने प्रशासन से की अपील

हिंदू धर्म में श्रावण मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा और आराधना का विशेष महत्व है। इस महीने में हिंदू समुदाय के लोग व्रत, पूजा-पाठ और भक्ति में लीन रहते हैं। इसी के मद्देनजर करनाल में हिंदू संगठनों ने प्रशासन से श्रावण मास के दौरान मीट और मांस की दुकानें बंद रखने की मांग उठाई है। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की भक्ति में समर्पित होने के लिए हिंदू समुदाय विशेष अनुष्ठान और व्रत करता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस पवित्र महीने में मीट-मांस की दुकानें बंद रखी जाएं ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो और लोग बिना किसी बाधा के अपनी भक्ति और परंपराओं का पालन कर सकें। एक संगठन के प्रतिनिधि ने बताया कि श्रावण मास में हिंदू समुदाय मांसाहार से परहेज करता है और शुद्ध शाकाहारी जीवनशैली अपनाता है। हमारी मांग है कि प्रशासन इस दौरान मीट-मांस की दुकानों को बंद करवाए ताकि धार्मिक माहौल बना रहे। हमें उम्मीद है कि प्रशासन हमारी इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें