मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल की पुरानी सब्जी मंस्कके शेड में बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने को बाबा साहब के जन्म दिन की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, सुबह जिसे तैयार करते हैं, शाम को वह मना कर जाता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के कार्यो के आगे कांग्रेस के 55 साल का कार्यकाल कहीं ठहरता ही नहीं है।