फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने की शुरुआत

नवीन दलाल Updated Mon, 09 Dec 2024 11:43 AM IST

करनाल में गीता महोत्सव का आगाज आज से डॉक्टर मंगल सेन सभागार में हुआ। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर और रिबन काटकर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया। सुबह करीब 10:30 बजे डॉक्टर मंगल सेन सभागार पहुंचकर उन्होंने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और स्टालों का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्टॉल लगाने वाले समूहों से संवाद कर उनके उत्पादों और आजीविका के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों की सराहना की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरविंदर कल्याण ने कहा, "भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश देकर पूरी दुनिया को ज्ञान का मार्ग दिखाया। गीता जीवन को सकारात्मक दिशा देने का मार्गदर्शक है, और हर व्यक्ति को इसे अपने जीवन में पढ़ना चाहिए।" उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा करनाल में तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय निवासी उत्साह से भाग ले रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता महोत्सव का भी उल्लेख किया, जहां देश-विदेश से लोग आते हैं और भारतीय संस्कृति के बारे में सीखते हैं। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की विशेष भागीदारी रही। स्टॉलों और रंगोलियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। करनाल में गीता महोत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें