फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल कर्ण स्टेडियम में तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर-14 और अंडर-17 खिलाडियों ने दिखाया अपना दम

Naveen Updated Sat, 04 Jul 2026 11:51 AM IST

करनाल कर्ण स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग अलग जिले के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। इस पूरे टूर्नामेंट का मुख्य फोकस युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है, जिसमें मुख्य रूप से अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाडियों ने हिस्सा लिया कोच राजकुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर फेंसिंग खेल को लोकप्रिय बनाना और भविष्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियंस की खोज करना है। अंडर-14 और अंडर-17 कैटेगरी के इन मुकाबलों से न सिर्फ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि उन्हें अपनी तकनीक को सुधारने का भी शानदार मौका मिलेगा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें