फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: घरौंडा बार एसोसिएशन के निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

घरौंडा बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बार काउंसिल ऑफ पंजाब व हरियाणा के सदस्य राजकुमार चौहान ने शपथ दिलवाई। सभी पदाधिकारियों का सभी वकीलों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले घरौंडा बार एसोसिएशन का गठन हुआ था। जिसमें रणधीर सिंह राणा को अध्यक्ष बनाया गया था। उप प्रधान बलधीर सिंह, महासचिव रमन गुप्ता, ज्वाइंट सचिव संदीप दलाल व कोषाध्यक्ष कविंद्र त्यागी को बनाया गया। मंगलवार को बार काउंसिल ऑफ हरियाणा व पंजाब के सदस्य राजकुमार चौहान ने शपथ दिलवाई। नवनियुक्त अध्यक्ष रणधीर सिंह राणा ने कहा कि एसोसिएशन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें