फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: नई अनाज मंडी में गंदगी का आलम, घूम रहे गोवंश

नई अनाज मंडी में दो महीने से गोवंश घूम रहे हैं। यहां से हर दिन सैकड़ों राहगीर गुजरते हैं। ये गोवंश अक्सर सड़क के बीचों-बीच आ जाते हैं और उठते नहीं हैं। इस कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग जाता है। लोगों ने बताया कि गोवंश के अचानक सामने आ जाने से कई बार हादसे हो जाते हैं। बहुत से राहगीर चोटिल हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां फैली गंदगी से उठती बदबू के कारण लोगों का यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें