फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: भारत की जीत पर कर्ण नगरी में जश्न, आधी रात तक हुई आतिशबाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद शहरवासियों में देशभक्ति का एक अलग ही जुनून देखने को मिला। शहर वासियों ने रात भर पटाखे चलाए आतिशबाजी की, वहीं शहरवासी तिरंगा लेकर शहर के सड़कों पर घूमते नजर आए। शहरवासी रात को 11 बजे घंटाघर चौक पर इकट्ठा हुए और भारत माता की जय के नारे लगाए और खुशी के उत्साह में शहरवासी झूमते दिखे। घंटाघर चौक पर पटाखे चलाए। भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद शहरवासियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। भारतीय टीम की जीत के बाद करनाल के हर व्यक्ति की प्रतिक्रिया ऐसी ही थी। आसमान आतिशी नजारों और पटाखों की आवाज से गूंजने लगा। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि सब को लग रहा था भारत प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगे, लेकिन उन्होंने सबको बता दिया की भारतीय टी 20 की महान टीम क्यों है। उन्होंने कहा कि इसी तरह फाइल मैच भी अपने नाम करेंगे और ट्रॉफी भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जसप्रीत और हार्दिक ने जो गेंदबाजी की उनकी बदौलत ही मैच निकल पाया। संजू के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने जो बल्लेबाजी की उसकी कोई तारीफ नहीं है। पूरी प्रतियोगिता में अभिषेक का बल्ला नहीं चला लेकिन फाइनल में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया| भारत का यह तीसरा टी 20 विश्व कप है (2007, 2024, 2026)। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली टीम बन गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें