फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में जोहड़ में तैरता मिला एसी मैकेनिक का शव, दिल्ली और गुरुग्राम में करता था एसी रिपेयरिंग का काम

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Jul 2025 12:14 PM IST

बरसत गांव में वीरवार रात को सरकारी स्कूल के पास जोहड़ से 40 वर्षीय मैकेनिक नीरज शर्मा का शव मिला है। शव की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घरौंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सूचना के बाद मृतक का भाई सुनील मौके पर पहुंचा और शव को देखकर बेहोश हो गया। परिवार को नीरज के बारे में जानकारी नहीं थी। क्योंकि वह अक्सर एसी और कंप्यूटर रिपेयर के काम से गुरुग्राम और दिल्ली जाता रहता था। उसके घर आने का फिक्स टाइम नहीं था। इसलिए परिजनों को उसके आने जाने के समय की जानकारी नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शी और ग्रामीणों ने बताया कि 30 जून की रात को नीरज गांव के किसी युवक के साथ अंतिम बार देखा था। उसके बाद नीरज को किसी ने नहीं देखा। नीरज शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। पत्नी साथ नहीं रहती। इसलिए बच्चों की जिम्मेदारी भी उसी के पर थी। उसके पिता की भी मौत करीब 8 साल पहले हो चुकी है। घर में वह और उसका बड़ा भाई सुनील रहता है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि बरसत गांव के जोहड़ में एक युवक नीरज का शव मिला है। शव को कब्जे में लिया गया है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाएगा, ताकि कोई सुराग लग सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें