केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि रक्तदान शिविर स्थानीय सनातन धर्म मंदिर कुंजपुरा रोड पर प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढक़र भाग ले और समाज सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें।