फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर श्री कृष्ण कृपा धाम में रक्तदान शिविर का आयोजन

करनाल के सेक्टर 9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम में करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बृजभूषण गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह एक ऐसा कार्य है, जिससे न केवल कई लोगों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। रक्तदान से शरीर में नए रक्त का संचार होता है, जो हमारे लिए भी लाभकारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें