केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा के साथ देश को विकसित बनाने के लिए कार्यरत हैं, लेकिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी और एकजुट होकर मेहनत करनी होगी, तभी हम भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले युवाओं से आह्वान किया कि वह संकल्प लें कि इस डिग्री का उपयोग आजीविका कमाने के साथ-साथ भारत को विकसित बनाने के लिए भी करेंगे।