फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाॅल को दोनों ओर स्विंग करवाने में माहिर करनाल के अंशुल कांबोज बने CSK का हिस्सा

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 10:33 PM IST

कर्ण नगरी करनाल के फाजिलपुर गांव के खिलाड़ी अंशुल कांबोज का चयन आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में होने से गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई अंशुल के पिता उदम सिंह को बधाई देने पहुंच रहा है। अंशुल के मुख्य कोच सतीश राणा का कहना है कि अंशुल बॉल को दोनों ओर स्विंग कराने में माहिर है। वह महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। विदित हो कि अंशुल को चेन्नई टीम ने तीन करोड़ 40 लाख रुपये की कीमत से खरीदा है। अब अंशुल भारतीय टीम के महान कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में क्रिकेट के बड़े मंच पर खेलेगा। आईपीएल में चेन्नई टीम अब तक की बेहतर टीमों में शामिल है जिसने चार बार आईपीएल जीता है। अंशुल का कहना है कि कुशल कप्तान महेंद्र धोनी के मार्गदर्शन में खेलकर वह अपने आप को सौ भाग्यशाली मानते है। इस आईपीएल से उनको क्रिकेट में अपनी काबिलियत के दम पर ओर बेहतर करने का मौका मिलेगा। विदित हो कि अंशुल करनाल की राणा ब्रदर्स अकादमी के कुशल खिलाड़ी है। आईपीएल में अंशुल का बेस प्राइज 30 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन चेन्नई (CSK) ने अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। अंशुल को लेकर मुंबई और चेन्नई के बीच बोली में लड़ाई चली। अंशुल कंबोज हरियाणा के लिए रणजी खेलते हैं। केरल के खिलाफ मैच में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर वह चर्चा में आए थे। अंशुल क्रिकेट की अनकैप्ड श्रेणी में आते है। इसका मतलब है, ऐसा खिलाड़ी जिसने अभी तक किसी भी प्रारूप में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला हो। वहीं, कैप्ड प्लेयर का मतलब है, ऐसा खिलाड़ी जो देश के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुका हो। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 से पहले बीसीसीआई ने एक नया नियम लागू किया। इसके मुताबिक, अगर कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है या उसका बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं रहा है, तो उसे भी अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा। आईपीएल मेगा ऑक्शन में टीमें छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिनमें से एक अनकैप्ड खिलाड़ी होना ज़रूरी है। अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में नहीं बिकता, तो वह अगले सीज़न के लिए अपने राज्य या अकादमी में अभ्यास करता है। फाजिलपुर गांव में खुशी का माहौल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों को अंशुल के चेन्नई सुपर किंग्स टीम में तीन करोड़ 40 लाख रुपये की कीमत से खरीद का पता चला तो अंशुल के गांव फाजिलपुर में खुशी का माहौल बन गया। गांव व आस-पास के क्षेत्र से हर कोई अंशुल के पिता उदम सिंह को बधाई देने के लिए पहुंचा। इस दौरान उनके चारा व फुफा को भी बधाई देने वालो का तांता लगा रहा है। उनके मुख्य कोच सतीश राणा का कहना है कि अंशुल के चयन पूरे जिले में खुशी में माहौल है। इस बार आईपीएल में हरियाणा से केवल दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है, इनमें से अंशुल हरियाणा से आज तक सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए है। अंशुल कांबोज के क्रिकेटर बनने का सफर अंशुल कंबोज का जन्म हरियाणा के इंद्री हलके के छोटे से फाजिलपुर गांव में छह दिसंबर 2000 को हुआ। 14 साल की उम्र तक उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। पिछले एक दशक में अंशुल ने न सिर्फ राज्य टीम में जलवा दिखाया बल्कि आईपीएल में भी जगह बनाई। अंशुल ने 17 फरवरी 2022 को हरियाणा के लिए 2021-22 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की, उनके बेहतर प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। वह 2024 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारत ए टीम का हिस्सा रहें। अंशुल कांबोज को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने चुना था। उनके नाम 47 प्रथम श्रेणी विकेट, 23 लिस्ट-ए विकेट और 17 टी-20 विकेट हैं। रिपोर्ट - सुखदेव चौहान

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें