फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन तीसरे दिन हड़ताल जारी, महिलाएं बोलीं- सरकार 2018 के वादों को जल्द पूरा करे

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की महिलाओं ने तीसरे दिन भी जिला सचिवालय के सामने धरना दिया। उनकी प्रमुख मांगों में कम जीबी वाले मोबाइल फोन बदले जाने, ओटीपी वेरिफिकेशन हटाने और बर्खास्त वर्करों की बहाली शामिल हैं। जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि 28 मार्च को पूरे हरियाणा में महिला एवं बाल विकास मंत्री, कमिश्नर और निदेशक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग पत्र सौंपने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आंगनबाड़ी वर्करों का कहना है कि कमजोर रैम (3GB) वाले फोन से ऐप ठीक से काम नहीं करता, जिससे उन्हें काम करने में परेशानी होती है। साथ ही, ओटीपी वेरिफिकेशन को लेकर गरीब माता-पिता असहज महसूस करते हैं, जिससे बच्चों के नामांकन पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें