फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में शक्ति नगर गांव में कूड़े का उठान न होने की समस्या पर महिलाओं ने लगाया जाम

चंदाना रोड पर स्थित शक्ति नगर गांव में कूड़े का उठान न होने की समस्या पर मंगलवार को गांव की महिलाएं गुस्सा गई और चंदाना रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। महिलाओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि गांव में पिछले कई दिनों से कूड़े का उठान नहीं हो रहा, जिससे घरों के बाहर कचरे के ढेर लग गए हैं।उनका कहना था कि गांव में सफाई कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद कचरे का उठान नहीं हो रहा। प्रशासन ने कचरा उठाने के लिए वाहन भी लगाए थे, लेकिन वे भी मौके पर नहीं पहुंचे। महिलाओं ने कई बार सरपंच से इस मुद्दे की शिकायत की थी, लेकिन किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं ने विरोध स्वरूप सड़क जाम करने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि सफाई की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही थी, और इस कारण पूरे गांव में गंदगी फैल चुकी थी। जाम की सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से संवाद किया और उन्हें समझाया कि यदि समस्या लंबे समय से है, तो उन्हें जाम लगाने के बजाय पहले पुलिस प्रशासन को सूचित करना चाहिए था। महिलाओं ने उनकी बात मानी और करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खोल दिया। जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और डेढ़ घंटे तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई। हालांकि, पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाएं शांतिपूर्वक जाम हटा कर अपनी समस्याओं को हल करने की उम्मीद से वापस चली गईं। मौके पर पहुंचे अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की ओर से किए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को समझाया गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें