कैथल जिले में जिला परिषद सफाई घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कैथल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों साहिल और जयदीप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने 28 लाख रुपये की अवैध राशि अपने बैंक खातों में डलवाई थी। इस मामले में जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद एसीबी ने दोनों को नोटिस जारी कर तलब किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद, एसीबी ने आरोपियों को नोटिस देकर गिरफ्त में ले लिया।