फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: महंगाई की मार से तलाई बाजार की करीब 15 दुकानें बंद

शाहिल शर्मा Updated Thu, 21 May 2026 05:34 PM IST

बढ़ती महंगाई का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शहर के तलाई बाजार में पिछले कुछ समय के दौरान करीब 15 दुकानें बंद हो चुकी हैं। कारोबारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई, व्यापारिक लागत में इजाफा और ग्राहकों की घटती संख्या के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि रोजमर्रा के खर्च, बिजली बिल, किराया और अन्य लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि बाजार में ग्राहकों की आवाजाही पहले की तुलना में कम हुई है। ऐसे में छोटे व्यापारियों के लिए दुकान चलाना मुश्किल होता जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार पहले बाजार में अच्छी रौनक रहती थी, लेकिन अब बिक्री घटने से कई दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन और सरकार से छोटे कारोबारियों को राहत देने और बाजारों की स्थिति सुधारने की मांग भी उठाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें