फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल में रणदीप सुरजेवाला बोले, बिजली दर बढ़ोत्तरी से प्रदेशवासियों की जेब पर पांच हजार करोड़ रुपये की डकैती

बिजली दर बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पहले जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों बढ़ाने के फैसला वापस लेने की मांग पर डीसी प्रीति को उनके आवास पर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कहा कि बिजली दर बढ़ोत्तरी से प्रदेशवासियों की जेब पर पांच हजार करोड़ रुपये की डकैती सरकार ने डाली। लगता है कि नायब सैनी सरकार जनता की जेब से पैसा गायब करने की एक्सपर्ट बन गई है। उन्होंने कहा कि पहले तो 16 जनवरी, 2025 से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं से 47 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी कर डाली और अब एक अप्रैल से अनाप-शनाप बिजली दरें बढ़ाकर जनता से भाजपा को वोट देने की एवज में बदला लिया जा रहा है। कहा कि सारकार ने दो किलोवाट बिजली लोड शून्य से 50 यूनिट तक व 50 यूनिट 100 यूनिट तक की बिजली यूनिट पर 20 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की है। पांच किलोवाट बिजली लोड की शून्य से 150 यूनिट तक बिजली दरें पर 20 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की।, 301 यूनिट से 500 यूनिट तक बिजली दरों पर 15 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि 50 पैसा से अधिक प्रति किलोवॉट यानी बिल के अतिरिक्त 250 रुये प्रति महीना किया गया। सुरजेवाला ने कहा कि इसका खामियाजा जहां दक्षिण हरियाणा, यानी रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्झर और गुड़गांव के किसान को तो भुगतना ही पड़ेगा। मंदिरों की बिजली सप्लाई की दरें भी अब घरेलू बिजली सप्लाई के बराबर बढ़ा दी गई हैं व मंदिरों पर भी बिजली दरों का बोझ बढ़ा दिया गया है। भाजपाई जान लें कि अगर बिजली दरें वापस नहीं लीं, तो जन आंदोलन भी होगा और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें