फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कैथल में विरोध, सर्राफा बाजार रहा बंद

शाहिल शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 11:27 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कैथल में लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। अब जिले में स्वर्णकार संघ के आह्वान पर स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इस दौरान चीका और कैथल में सर्राफा बाजार बंद रहे। सीवन में भी शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों ने आतंकवाद का पुतला जलाया। इसके साथ ही सिरटा रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। स्वर्णकार एसोसिएशन के जिला प्रधान विनोद सोनी ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के संबंध में शुक्रवार को सर्राफा बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके तहत पूरा दिन सर्राफा बाजार बंद किए गए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें