कैथल में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने सुबह छह से सात बजे तक प्रभात फेरी से लोगों को जागरूक किया। स्कूल के मुख्य हॉल में भी (संविधान दिवस) शीर्षक पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई, जिसमें विद्यार्थियों को संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्नों से अवगत कराया गया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा गया। यह प्रतियोगिता प्राचार्या सुचिता गुप्ता के सान्निध्य में जितेंद्र कुमार पीजीटी इतिहास के निर्देशन में संपन्न हुई। प्राचार्या ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।