फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में चार माह का भ्रूण बहता हुआ मिला, जांच शुरू

कैथल के सौंगल से गुजर रही नहर में चार माह का भ्रूण बहता हुआ मिला। नहर में नहाने के लिए गए युवाओं ने जैसे ही भ्रूण को देखा तो उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण काे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राजौंद थाना में केस दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि भ्रूण को तीन-चार दिन पहले ही नहर में फेंका गया है। भ्रूण का कुछ हिस्सा गला हुआ पाया गया। राजौंद थाना में दी गई शिकायत में सौंगल गांव निवासी पवन कुमार में बताया कि 11 मई को कुछ युवक राजौंद क्षेत्र के सौंगल और भाना के बीच पड़ने वाली नहर में नहाने के लिए गए हुए थे। शाम के समय उन्हें नहर में भ्रूण दिखाई दिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें