फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के बरटा गांव में दो किशोरों की हत्या के मामले में मंत्री कृष्ण बेदी ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना

कैथल के बरटा गांव में दो किशोरों की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस दुखद घटना पर शोक प्रकट करने और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मंगलवार को गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस घटना का गहरा दुख है। उन्होंने मुझे विशेष रूप से पीड़ित परिवारों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए भेजा है। सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने गांव वालों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहाकि इस दुख की घड़ी में हमें एकजुट रहना होगा। गांव में तनाव का माहौल न हो, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही, मंत्री बेदी ने मृतक किशोरों के परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 2-2 लाख रुपये की सांत्वना राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी आर्थिक सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें