थर्ड डिग्री टॉर्चर मामले में पीड़ित महिला ममता को कैथल एसआईटी ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद महिला को अदालत में भी पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अब ममता पक्ष की ओर से न्यायालय में उसकी बेल के लिए आवेदन किया जाएगा। ममता का यह मामला पंजाब एवं हरियाणा में उसके पति रोहताश की ओर से लगाई गई एक याचिका के माध्यम से पहुंचा था, लेकिन तीन बार की सुनवाई के बाद स्वयं रोहताश ने इस केस को छह अगस्त को यहां से वापस ले लिया था। इस मामले में महिला ममता पर सीवन थाना क्षेत्र से एक किशोरी को घर से भगाने के आरोप लगे थे। उधर, इसी मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि इस मामले में करनाल पुलिस की एसआईटी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की ओर से तीन में दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। जबकि एक होमगार्ड को उसके विभाग से उस पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया था। इस मामले में ममता से पहले एक आरोपी युवक नसीब को भी गत सात जून को गिरफ्तार किया गया था।