फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने किया औचक निरीक्षण

पद्मा सिटी मॉल के पास स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने औचक निरीक्षण कर पेंशन प्रणाली सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस टीम में बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार के नेतृत्व में गुप्तचर विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम के निरीक्षण के दौरा मौके पर ही कार्यालय के सभी अधिकारी मिले। इस दौरान टीम के सदस्यों ने हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। इसमें भी सबकुछ सही पाया गया। टीम में बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में योजनाओं को लेकर कुछ शिकायतें मिली थी। इस शिकायतों के बाद ही सरकार के आदेशोंं के तहत कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सब कुछ सही मिला है। बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और एक अन्य कर्मचारी चंडीगढ़ मुख्यालय में बैठक में गए हुए थे। जबकि एक अन्य कर्मचारी अवकाश पर था। इसके अलावा अन्य सभी कर्मचारी मौके पर मिले। बताया कि योजनाओं को लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ को लेकर जानकारी ली गई थी। इस दौरान सभी बिंदुओ पर व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें