फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा नगर निकाय चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, कैथल में 28 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे जन आशीर्वाद रैली

हरियाणा के नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली में शिरकत करेंगे। वे सीवन, कलायत और पूंडरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से समर्थन की अपील करेंगे। भाजपा ने इन तीनों स्थानों पर रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली का शेड्यूल: सुबह 9 बजे - रामलीला मैदान, सीवन (शैली मुंजाल के समर्थन में) दोपहर 12 बजे - कुम्हार चौक, कलायत (मैनपाल राणा के समर्थन में) दोपहर 1 बजे - पाई गेट, पूंडरी (ममता सैनी के समर्थन में) भाजपा का चुनावी एजेंडा भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि भाजपा के घोषणापत्र में शहर का सौंदर्यीकरण, जलनिकासी, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग समाधान, स्ट्रीट लाइट्स और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सुविधाएं देने जैसे वादे शामिल हैं। मुख्यमंत्री अपनी रैली में इन्हीं विकास कार्यों पर जोर देते हुए भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण भाजपा ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप देने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें