कैथल के जवाहर व चिल्ड्रेन पार्क में विद्क्यार झील में वर्ष 2015 में शुरू की गई नौकायन की अब लोग सैर नहीं कर पाएंगे, क्योंकि नगर परिषद की ओर से नौकायन की निविदा सूचना रद्द कर दी गई है। जानकारी अनुसार ठेकेदार की मांग पर यह निविदा सूचना रद्द की गई है। बता दें कि पिछले लंबे समय से नौकायन की सेवा भी बंद किया गया है। ऐसे में अब ठेकेदार ने विद्क्यार झील से सामान भी वापस लौटा दिया गया है।