परिवहन विभाग के मुख्यालय के आदेशों पर कैथल डिपो ने बुधवार से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह 11 बजे रवाना की जाएगी। जबकि अगले दिन प्रयागराज से कैथल के लिए चलेगी। यह बस सेवा आगामी 26 फरवरी तक रोजाना संचालित की जाएगी। इस बस को बुधवार को पहले दिन कैथल डिपो के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। बता दें कि परिवहन विभाग ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर सभी 22 जिलों से रोडवेज की बस शुरू करने का फैसला लिया था। इस फैसले के तहत ही कैथल जिले से भी बस सेवा को शुरू किया गया है। पहले दिन इस बस में 12 प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ के लिए रवाना हुए। यात्रियों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने यह बस चलाने का निर्णय लिया, ताकि कैथल व आसपास के यात्री प्रयागराज में स्नान कर सकें। कैथल से प्रयागराज तक का किराया 1190 रुपये तय किया गया है। यह रहेगा बस का रूट प्रयागराज जाने वाली बस वाया पूंडरी, करनाल, मधुबन, घरोंडा, पानीपत, समालखा, गनौर, मुरथल, बालगढ, हरियाणा बार्डर, एमसीडी टोल दिल्ली बार्डर, दिल्ली आईसीबीटी, सराय कालेखां, फरीदाबाद, बल्लबगढ, पलवल, होडल, करमान टोल, यूपी बार्डर, कोसी, छाता, मथूरा, माहूं टोल, आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, सिकोहाबाद, सिरसगंज, गराऊ टोल, काथाफोरी, जसवंत नगर, इटावा, बाइकवार, अनंत राम, अजीमल, मुरादनगर, ओरैया, सिकंदरा, मुगी शाहपुर, अकबरपुर, बराह टोल, रैंया, कानपूर, बरबारी टोल, फतेहपूर , काटोंगा टोल, खागा सैनी से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। श्रद्धालुओं की मांग पर कैथल डिपो ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा का संचालन शुरू किया है। कैथल से प्रयागराज तक यह सीधी बस जाएगी। यात्री टिकट काउंटर से टिकट लेकर बस में सफर कर सकेंगे। बस में पेयजल व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।