फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: तय समय सीमा में ड्रेनों की सफाई नहीं हुई तो आला अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी रिपोर्ट: डीसी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 04:41 PM IST

डीसी प्रीति ने शनिवार को कलायत क्षेत्र में नगर पालिका व सिंचाई विभाग के अधीन आने वाली ड्रेनों का निरीक्षण किया और मानसून से पूर्व ड्रेनों की हर हाल में नियमानुसार सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी प्रीति ने एसडीएम कलायत को निर्देश दिए कि वे दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ सभी ड्रेनों की सफाई का शेड्यूल निर्धारित करें और मनरेगा सहित यदि किसी तरह की जरूरत है तो उस बारे में संबंधित अधिकारियों से तालमेल बनाकर सफाई कार्य को पूरा करवाएं। डीसी ने एसडीएम कलायत को निर्देश दिए कि यदि तय समय सीमा में नियमानुसार सफाई कार्य पूरा नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच डीसी ने कलायत शहर के आस-पास की ड्रेनों की पटरियों को कई जगह पैदल ही नाप डाला और आज के उनके निर्धारित शेड्यूल से बाहर के प्वाइंटस पर जाकर भी सफाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें